मिली ने एक आलीशान घर में हाउसमेड का काम शुरू किया है। रहने की जगह, अच्छे पैसे और
एक नई शुरुआत का मौका - सब कुछ अच्छा है। लेकिन विनचेस्टर परिवार के घर में कदम
रखते ही उसे महसूस होने लगता है कि सब कुछ वैसा नहीं है जैसा दिखता है।
घर की मालकिन नीना का व्यवहार समझ से परे है, और उनकी बेटी की रहस्यमयी निगाहें
मिली को बेचैन कर देती हैं। ऐटिक में बना उसका कमरा, बंद दरवाज़े, अनकहे नियम और घर
में फैला एक अजीब-सा डर – सब मिलकर ऐसे सवाल खड़े करते हैं जिनके जवाब किसी के पास
नहीं हैं।
ज़्यादा खतरनाक